इंसानियत आज के दौर में भी बची है, पढ़ें
इंसानियत की दास्तां...
khaskhabar.com: गुरुवार, 17 नवम्बर 2016 11:07 AM (IST)
अलीगढ़। 8 नवंबर से 1000 और 500 के नोट
बंद होने के बाद से बैंकों में पुराने नोट जमा करने के लिये भीड़
उमड़ रही है। तमाम दावों और व्यवस्थाओं के बावजूद भीड़ नियंत्रित करना मुश्किल हो
रहा है। सुबह से ही लोग आकर बैंकों के बाहर लाइन लगाकर खड़े हो जाते हैं और देरशाम
तक अपनी बारी की प्रतीक्षा करते रहते हैं। कुछ तो बिना नोट बदले
ही वापस चले जाते हैं । नगर निगम स्थित यूको बैंक के बाहर
लगी भीड़ में दोवृद्ध महिलाऐं गश खाकर गिर पड़ीं,
जिन्हें
देखकर फोटो जर्नलिस्ट मनोज अलीगढ़ी ने उन्हें संभाला।
लोगों ने बताया कि ये दोनों वृद्ध महिलायें सुबह से
खड़ी हैं, शायद खाने-पीने की कोई व्यवस्था न होने के चलते ये बेहोश हो गईं।
यह भी पढ़े : टैक्सी ड्राइवर के अकाउंट में जमा हुए 62 लाख,फिर क्या हुआ पढ़ें पूरी खबरयह भी पढ़े : बाजार में फेंक गया 500 और 1000 के नोट, उठा ले गए लोग