khaskhabar.com: रविवार, 11 दिसम्बर 2016 09:47 AM (IST)
आज बच्चों को स्वच्छ हवा, स्वच्छ पानी, भर पेट भोजन खाने एवं शिक्षा का अधिकार है। लेकिन दुर्भाग्य से बच्चों को यही सब नहीं मिल पा रहा है। महिलाओं को बराबर वेतन का अधिकार, कार्यस्थल के अधिकार, मातृत्व सम्बन्धी अधिकार, मुफ्त कानूनी सहायता, पहचान छिपाने, सम्पन्ति, गरिमा, शालीनता एवं रात में गिरफ्तार न करने के अधिकार प्राप्त हैं।
लेकिन इनके हनन के पीछे हम सब ही तो हैं। प्राधिकरण ऐसे ही लोगों को उनका वैधानिक हक़ दिलाने का प्रयास करता है। उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता गोपाल जौहरी ने उच्च एवं उच्चतम न्यायालय के विभिन्न निर्णयों के बारे में चर्चा करते हुए कहाकि मानवाधिकार व्यक्ति को गरिमा के साथ जीने का प्रतिबिम्ब है।
खासखबर EXCLUSIVE: यूपी में कितने सियासी तीर चले,और कितने चलेंगे