khaskhabar.com: रविवार, 11 दिसम्बर 2016 09:46 AM (IST)
अलीगढ़। विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्राधिकरण अध्यक्ष जिला न्यायाधीश श्रीमती कल्पना मिश्रा के निर्देश पर आज विश्व मानवाधिकार दिवस के अवसर पर धर्म समाज महाविद्यालय, अलीगढ़ में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि प्राधिकरण सचिव अभिषेक कुमार चतुर्वेदी ने मां सरस्वती प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में चतुर्वेदी ने कहाकि सम्मानित तरीके से जीवन यापन करना ही मानवाधिकार है। जन्म से लेकर मृत्यु तक संविधान प्रदत्त अधिकार आपके रक्षक हैं।
जब रीता जोशी की गर्दन फंसी रथ में, पढिये फिर कैसे मचा हड़कंप और बची जान