Human religion is the largest religion said governor Acharya Debavrat in karnal -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:12 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मानव धर्म ही सबसे बड़ा धर्म-राज्यपाल आचार्य देवव्रत

khaskhabar.com: रविवार, 05 नवम्बर 2017 4:45 PM (IST)
मानव धर्म ही सबसे 
बड़ा धर्म-राज्यपाल आचार्य देवव्रत
नीलोखेड़ी/करनाल। हिमाचल प्रदेश के महामहिम राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा कि मानव धर्म ही सबसे बड़ा धर्म है। इसकी रक्षा के लिए गुरू गोबिन्द सिंह जी ने अपना सब कुछ न्यौछावर कर दिया। उन्हीं से प्रेरणा लेकर सिख समाज अपने सेवा के कार्यो के लिए प्रसिद्ध है और कोई भी जीव भूखा ना सोये,इसके लिए सदा प्रयासरत रहता है। वे रविवार को नीलोखेड़ी के गांव साम्भी में गुरू गोबिन्द सिंह जी के 350 वें जन्मदिन को समर्पित महान संत समागम में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। राज्यपाल ने कहा कि गुरू गोबिन्द सिंह जी महाराज ने हिन्दू धर्म की रक्षा के लिए अपने परिवार तक की आहूति दे दी। इसलिए उन्हें सर्वस्वदानी के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने कहा कि गुरूओं तथा संतों-महात्माओं ने पूरे विश्व में ईश्वर के प्रति विश्वास पैदा किया और सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। हमें इन्हीं धर्मगुरूओं के बताएं मार्ग का सदैव अनुसरण करते हुए बिना किसी भेदभाव के मानव सेवा के कार्यो को आगे बढ़ाना चाहिए,यही सही मायने में प्रभु का चिंतन है। इस मौके पर नीलोखेड़ी के विधायक भगवान दास कबीरपंथी ने राज्यपाल का स्वागत किया और गुरूओं के दिखाए मार्ग को अपनाने के लिए अपील की ताकि विश्व शांति स्थापित हो सके। इस अवसर पर एसडीएम करनाल नरेन्द्र मलिक,मार्किट कमेटी तरावड़ी के चेयरमैन मलूक सिंह,मार्किट कमेटी नीलोखेड़ी के चेयरमैन जयभगवान सिकरी,बाबा रामसिंह,देवेन्द्र सिंह नम्बरदार,गुरविन्द्र सिंह सहित गांव के अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement