गोरखपुर। प्रदेश सरकार स्वास्थ्य महकमे को सुधारने का लाख प्रयास कर रही हो लेकिन गोरखपुर में डॉक्टरों की मनमानी उनके इस प्रयास पर पानी फेर रहे है। तभी तो डाक्टर मरीज को प्राइवेट में देखने के चक्कर में जिला अस्पताल से मरीज को देखने से मना कर रहे है। सीएमएस की जांच में इसका खुलासा भी हो गया है। सीएमएस दोषी डॉक्टर के खिलाफ शासन को कार्यवाही के लिए पत्र लिख रहे है।