हर दिन करें अलग सृंगार
संभव हो तो प्रत्येक दिन देवी के
अलग-अलग रूपों का मानसिक ध्यान कर उसके अनुसार श्रृंगार सामग्री चढ़ाएं और अंतिम
दिन कन्या-पूजन के बाद उसे भेंट में दे दें । इसमें प्रथम दिन माँ के कुमारी
स्वरूप, दूसरे दिन त्रिमूर्ति, तीसरे दिन कल्याणी, चौथे दिन रोहिणी, पांचवे दिन-काली, छठे दिन चण्डिका, सातवें दिन शाम्भवी, आठवें दिन दुर्गा
और नवें दिन सुभद्रा देवी का भाव स्थापित प्रतिमा में रखकर आवाहन श्रेष्ठ होगा ।