How many lakh metric tonnes of paddy coming in so far-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:29 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अब तक कितने लाख मीट्रिक टन धान की हुई आवक, यहां पढ़ें

khaskhabar.com: सोमवार, 17 दिसम्बर 2018 6:58 PM (IST)
अब तक कितने लाख मीट्रिक टन धान की हुई आवक, यहां पढ़ें
चंडीगढ़ । हरियाणा की मंडियों में अब तक 75.30 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की आवक हो चुकी है, जबकि गत वर्ष इसी अवधि के दौरान 71.69 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की आवक हुई थी। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि धान की कुल आवक में से सरकारी खरीद एजेंसियों द्वारा 58.64 लाख मीट्रिक टन से अधिक और मिलरों व डीलरों द्वारा 16.65 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीद की गई है। उन्होंने बताया कि कुल आवक में से खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने 32.46 लाख मीट्रिक टन से अधिक, हैफेड ने 18.06 लाख मीट्रिक टन से अधिक, हरियाणा भंडारागार निगम ने 7.93 लाख मीट्रिक टन से अधिक और भारतीय खाद्य निगम ने 17,744 मीट्रिक टन धान की खरीद की है।
धान आवक की विस्तृत जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि अब तक जिला करनाल में सर्वाधिक 15.51 लाख मीट्रिक टन से अधिक, जबकि जिला कुरूक्षेत्र में 11.63 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की आवक हुई। इसके उपरांत जिला कैथल में 8.35 लाख मीट्रिक टन से अधिक, फतेहाबाद में 7.91 लाख मीट्रिक टन, अंबाला में 7.74 लाख मीट्रिक टन से अधिक, यमुनानगर में 6.33 लाख मीट्रिक टन से अधिक, जींद में 5.21 लाख मीट्रिक टन से अधिक, सिरसा में 3.10 मीट्रिक टन, सोनीपत में 2.66 लाख मीट्रिक टन, पानीपत में 2.15 लाख मीट्रिक टन, हिसार में 1.54 लाख मीट्रिक टन से अधिक, पंचकूला में 1.44 लाख मीट्रिक टन से अधिक, फरीदाबाद में 48,093 मीट्रिक टन, पलवल में 62,390 मीट्रिक टन, झज्जर में 34,808 मीट्रिक टन, रोहतक में 12,267 मीट्रिक टन और मेवात में 10,002 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement