House fire, spreading panic-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

घर में लगी आग, मची अफरा-तफरी

khaskhabar.com: बुधवार, 22 फ़रवरी 2017 5:34 PM (IST)
घर में लगी आग, मची अफरा-तफरी
शिमला। शिमला के लोअर बाजार में दोपहर बाद 2:30 बजे के करीब एक घर में आग लग गई। इस कारण वहां अफरा तफरी मच गई। पुलिस ने बताया कि सार्थक खन्ना के घर की एटिक में आग लगने की सूचना पड़ोसियों ने अग्निशमन विभाग को दी और वहां से तुरत आग बुझाने के लिए गाडि़यां आ गई। स्थानीय लोगों ने खुद भी आग बुझानी शुरू कर दी। इतने में वहां माल रोड, छोटा शिमला और बालुगंज से भी फायर टेंडर आग बुझाने के लिए पहुंच गए जिसके चलते आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने से किचन और एटिक जल गया साथ ही घर में रखा सामान भी राख हो गया है। अग्निशमन विभाग के अधिकारी ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की गाडि़यां मौके पर पहुंच गई थी। उन्होंने कहा कि आग लगने से कितना नुकसान हुआ, उसका आकलन किया जा रहा है। नुकसान लाखों में होने की आशंका है।

[# अजब गजबः 200 ग्राम का गेहूं का दाना]

[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement