khaskhabar.com: रविवार, 28 अगस्त 2016 7:05 PM (IST)
बाड़मेर। जिलेभर में लगातार हो रही बारिश लोगों के लिए परेशानी का सबब बनती जा रही है। रविवार सुबह बारिश के साथ गिरी आकाशीय बिजली से बायतु में एक घर में आग लग गई। सुबह तीन बजे की यह घटना बायतु के चिमनजी के मुलोणी सारणो की ढाणी की है। जानकारी के अनुसार यह घटना चेतनराम पुत्र सोनाराम के घर की है।