शिमला। सिंचाई एवं जन
स्वास्थ्य,
बागवानी मंत्री विद्या स्टोक्स ने सोमवार को
नारकंडा विकास खंड में 60
लाख रुपये की लागत से खलोट उठाऊ पेयजल योजना
का शिलान्यास किया,
जिससे 2000 की आबादी लाभान्वित होगी। उन्होंने सिहल
ग्राम पंचायत में 50
लाख रुपये की लागत से निर्मित आयुर्वेद
औषधालय भवन का उद्घाटन भी किया।
बागवानी मंत्री
ने एक करोड़ रुपये की लागत से निर्मित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नारकंडा के
विज्ञान भवन का भी लोकार्पण किया। उन्होंने स्कूल में छात्रों को संबोधित करते हुए
कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में घरद्वार पर उच्च शिक्षा उपलब्ध
करवाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जिससे छात्रों
को विशेष लाभ मिल सके।
स्टोक्स ने कहा
कि शीघ्र ही नारकंडा विकास खंड के स्कूलों में शिक्षकों की रिक्तियों को भरा जाएगा
तथा स्कूलों में पेयजल की समुचित सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति
देने वाले छात्र छात्राओं को अपनी एच्छिक निधि से 20 हजार रुपये देने की घोषणा भी की।
इससे पूर्व स्कूल के प्रधानाचार्य कृष्ण चंद शर्मा ने
मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा स्कूल की विभिन्न गतिविधियों से अवगत करवाया।
इस अवसर पर
शिमला ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष व एचपीएमसी के उपाध्यक्ष प्रकाश ठाकुर, औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष अतुल शर्मा, नारंकडा पंचायत समिति की अध्यक्ष मीरा शर्मा, नगर पंचायत नारकंडा की अध्यक्ष कमलेश कैंथला, पर्यटन विकास निगम के निदेशक रूपेश कंवल, नारकंडा ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष श्री
प्रमोद चौहान व अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
खास खबर EXCLUSIVE : देवराहा बाबा की कहानी,बाबा बालकदास की जुबानी