Advertisement
सीकर में भीषण सड़क हादसा, कार और ट्रेलर की भिड़ंत में दो महिलाओं समेत चार की मौत

वहीं, हादसे के बाद वाहन को एनएच से हटा दिया गया है। मरने वालों की पहचान की जा रही है। पहचान करने के बाद मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। हादसे के बाद आसपास के लोगों के बीच हड़कंप मच चुका है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। इस हादसे के बाद से परिजनों के घरों में मातम पसरा हुआ है।
वहीं, जांच अधिकारी दिप्ती रानी ने इस घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा, “जयपुर से सीकर की तरफ एक ट्रक और ऑल्टो गाड़ी जा रही थी। इस बीच, ऑल्टो गाड़ी ट्रक के नीचे आ गई। ऑल्टो गाड़ी के अंदर चार व्यक्ति सवार थे, जिनमें दो पुरुष और दो महिलाएं सवार थीं। अब चारों की मौत हो चुकी है। आगे इस मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।”
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
सीकर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


