Horoscope Today, 19 jun 2020 Check astrological Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

khaskhabar.com: शुक्रवार, 19 जून 2020 07:49 AM (IST)
आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल
कर्क : आज ग्रहस्थिति शानदार बनी है। मौजमस्ती में समय व्यतीत होगा। वित्तीय स्थिति तेजी से बढ़ेगी। दिमाग में शान्ति अनुभव करेंगे साथ ही वांछित सुख व ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी। धाराप्रवाह कार्य की गति बढ़ जाएगी। आप अपनी विशेषता और हुनर का डंका बजाएगें। दैनिक कार्य गति अनुकूल है। व्यवसाय में सकारात्मक प्रगति होगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। नौकरी में आपका प्रभाव बढ़ेगा। विघ्र बाधाए दूर होगी। घर-परिवार व बच्चों के साथ आप कहीं बाहर जाना चाहेंगे। सिंह : आज सायंकाल से ग्रह स्थिति पूर्ण रूप में आपके पक्ष में आ जाएगी। जिस परेशानियों से आप संघर्ष कर रहे थे अगले दो दिनों मेंं उसका समाधान मिल जाएगा। आज अपने काम को सन्तुलित रखते हुए समय व्यतित करें। आपकी लापरवाही ही आपके नुकसान का कारण बन सकती है। वाहन ढ़ंग से चलाए, स्वास्थ्य में गड़बड़ी आपका मुड बिगाड़ सकती है। घर व परिवार की चिंता बनी रहेगी। कड़वी बात आने का डर है। किसी मामले को लेकर तनाव पूर्ण हालत बन सकते है। व्यापार में पूर्व में की गई डील आपके हाथ से निकल सकती है। परीक्षा परिणाम अनुकूल नहीं रहेगा। अनुरोध है कि जरूरी काम कल तक के लिए स्थगित कर दें। कन्या :आज किसी समारोह या पार्टी में व्यस्त रहना पड़ेगा। धन आगमन के नए स्त्रोत मिलेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। किसी सांस्कृतिक या मनोरंजन कार्य में हिस्सा लेना पड़ेगा। किसी मित्र या रिस्तेदार के मांगलिक कार्यो में आपकी भागीदारी बनी रहेगी। सरकारी विभाग में आपकी जीत का डंका बजेगा। अनुभवी और वरिष्ठ लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा। किसी नवीन वस्तु की खरीद करना चाहेंगे। सुखद समाचार मिलने के योग है। अपने-पराए सभी लोगों का सहयोग मिलता रहेगा। जरूरी काम आज ही पूरा कर लें। कल ऐसी सुविधा नहीं मिलेगी।

2/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement