Horoscope Today, 19 jun 2020 Check astrological-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

khaskhabar.com: शुक्रवार, 19 जून 2020 07:47 AM (IST)
आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल
मेष :- आज कहीं लाभ तो कहीं खर्च जैसी स्थिति बनी रहेगी। व्यवसाय मेंं प्रतिद्वद्वियों से सावधानी बरते। जरूरी निर्णय के लिए अभी ठहरना आपके हित में होगा। परिवारजन के प्रति चिंता के भाव बने रहेंगे। कोई कड़वी बात आ सकती है। आंशिक कलह योग बना हुआ है। घर या बाहर शान्तिपूर्ण ढंग से कार्य को सम्पन्न करें। निराशा के भाव बने रहेंगे। गिरने या चोट लगने का डर है। भूमि-भवन के लिए जल्दीबाजी में निर्णय नहींं ले। आने वाला समय आपके लिए ज्यादा अनुकूल है। उचित ही यही होगा कि जैसे-तैसे दिन शांतिपूर्ण ढंग से व्यतीत करें। वृषभ :- आज सासंकाल तक आकाशीय ग्रह स्थिति आपके पूर्णतया पक्ष में है। पराक्रम बढ़ेगा, उत्साहवर्धक काम होंगे, अपने पराए सभी का सहयोग मिल जाने से काम निर्विघ्र रूप से सम्पन्न हो जाएगा। भाइ-बन्धुओं और मित्र सम्बन्धियों रका सहयोग आपके कार्य को आसान करेगा। धनागम के प्रबल योग है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। कारोबार में अच्छा सहयोग मिलेगा। जरूरी काम को सायंकाल तक पूर्ण कर लें। आगे ऐसी सुविधा मिलना मुश्किल है। मिथुन :- आज समय अनुकूल है। परिवार की किसी खास चिंता का निराकरण होगा। संतोष बनाये रखें। धन की प्राप्ति भी हो जाएगी। परिवार के किसी आयोजन में खर्च करना पड़ सकता है। व्यापार व अपने किए हुए कार्या को गम्भीरता से ले। चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। बच्चे व बड़े बुजुर्गों और दोस्तों तथा रिस्तेदारों से सामंजस्य बनाए रखें। रूपयये पैसे की आवक बनी रहेगी। निजी सम्बन्धों मे सकारात्मक प्रगति होगी। आत्मबल और विश्वास बढ़ेगा। परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। नये कार्य या प्र्रजेक्ट की शुरू आत कर सकते है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement