Horoscope Today, 10 jun 2020 Check astrological Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:58 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें...

khaskhabar.com: बुधवार, 10 जून 2020 08:06 AM (IST)
आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें...
कर्क: आज कोई महत्वपूर्ण होने की संभावना है परंतु छोटी अड़चन के कारण अटका रहेगा। मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। अपने भाई-बहिनों व निकट रिश्तेदार से विवाद की स्थिति बनी रहेगी, कोई भी कुछ नहीं कर पाएगा। लंबी यात्राओं को त्यागना होगा परंतु अन्य शहरों की यात्राएं होगी। आज दिनभर खान-पान में लापरवाही बरतेंगे परंतु शाम तक कई लोगों के साथ मिलकर सुख-दुख की चर्चा करेंगे। आज संतान की समस्याएं विशेष रहेगी, आपके लाख चाहने पर उनकी समस्याओं में कमी नहीं आएगी। लाभ का कोई ऐसा अवसर हाथ आ सकता है जिसमें कानूनी जोखिम लेनी पड़ सके। आप ना चाहते हुए भी तेज गति से और ज्यादा काम करना पसंद करेंगे। स्थानीय यात्राओं में परेशानी रहेगी अत: एक जगह टिककर ही काम करें। सिंह: आज का दिन बहुत शानदार रहेगा। शुभ घटनाओं की अधिकता रहेगी और थोड़े के प्रयास से ही कई काम पूर्ण हो जाएंगे। काम-काज की श्रेणी में हल्का सा परिवर्तन लाएंगे। आप अन्य लोगों से सलाह-मशविरा करके उसको पूर्ण रूप देने की चेष्टा करेंगे। माता को स्वास्थ्य संबंधी समस्या रहेगी परंतु एकदम से समाधान होना संभव नहीं है। दवाइयों पर खर्चा बढ़ेगा। आज पुन: मानसिक कष्ट कुछ ज्यादा ही रहेगा जिसके कारण घर के रिश्तों में फर्क आएगा। घर में सुख-सुविधाओं को लेकर बहस हो सकती है। आपके मन को कोई प्रसन्न करने वाली बात शाम को सुनने को मिल सकती है। काम-काज की अधिकता के बाद भी आप व्यक्तिगत मामलों पर थोड़ा ध्यान दे पाएंगे। धन प्रबंध का दबाव बना रहेगा। कन्या: आज का दिन भाग्यशाली है। आप जिस ढंग से चाहेंगे उसी ढंग से आपके काम बनेंगे। किसी विशेष निर्णय को लेकर मन में भ्रम चलता रहेगा। मित्रों की सलाह ले लेना अच्छा रहेगा। नौकरी में आज दिन अच्छा जाने वाला है क्योंकि आप अपने काम को समय पर पूरा कर लेंगे और उसका परिणाम दिखने लगेंगे। साझेदारी के मामलों में थोड़ा-थोड़ा परेशानियां चलती रहेंगी परन्तु लाभ के भी अवसर बढ़ रहे हैं। धर्म-कर्म के मामले में काफी रुचि रहेगी, कहीं खर्चा भी करेंगे और लोगों से मिलना-जुलना भी होगा। इस समय अत्यधिक कौशल का कार्य करेंगे। आज दोपहर बाद किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा जिसको अपने व्यवसाय से जोड़ा जा सकता है। विशेष खर्चों के लिए आप कोई उपाय करेंगे क्योंकि खर्चे लगातार बढ़ते जा रहे हैं।

2/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement