khaskhabar.com: बुधवार, 10 जून 2020 08:06 AM (IST)
तुला: कामकाज का
दबाव काफी है परन्तु फिर भी अवकाश मनाने की इच्छा बनी रहेगी। कामकाज में
थोड़ी बहुत अड़चन दिख रही है परन्तु जिन लोगों से आप उम्मीद करे बैठे हैं,
वे आपका काम नहीं करेंगे बल्कि कोई और व्यक्ति ही आकर आपकी मदद करेगा।
खर्चों को लेकर आप परेशान रहेंगे और कितनी ही चेष्टा कर लें, खर्चों में
कमी नहीं आएगी। लाभ की मात्रा भी बढ़ेगी परन्तु लाभ सीधा आपके हाथ में नहीं
आ रहा है। कुटुम्ब के मामलों में आप बहुत सावधानी से काम लें क्येांकि
गणित आपके पक्ष में नहीं बैठ रही है। आपको अपना हक पाने के लिए भी कहना
पड़ेगा। विवादों में आपका पक्ष मजबूत रहेगा। आपको अभी किसी समझौते जैसी बात
की आवश्यकता नहीं है।
वृश्चिक: समय थोड़ा कठिन चल रहा है। साझेदारी के
मामलों में आपको अत्यंत सावधानी के साथ काम करना है। आपके आसपास लोग बने
रहेंगे परन्तु उसके लिए बहुत मेहनत करनी होगी। आज कोई व्यक्ति आपसे किनारा
नहीं कर ले, इसके लिए आपको विशेष प्रयास करना पड़ेगा। यात्रा का विचार
स्थगित कर दें क्योंकि यात्रा से कोई लाभ नहीं होगा। सरकारी दफ्तरों से आज
काम नहीं बनेंगे, कोई न कोई बाधा आ जाएगी। आर्थिक लाभ के लिए समय अच्छा है।
कोई अप्रत्याशित लाभ हो सकता है या ऐसे स्रोत से धन आ सकता है, जिसके बारे
में आपने सोचा ही नहीं हो। माता पिता के लिए समय अच्छा है, उनके लिए खुशी
का कोई कारण हो सकता है। माता का स्वास्थ्य तो ठीक नहीं रहेगा परन्तु उनका
मन प्रसन्न रहेगा। घर में सामान्य सी कलह रहेगी, जिसके आपको कोई उपाय करना
ही चाहिए।
धनु: कठिनाइयों के बीच में भी आप अपना काम बहुत अच्छी तरह से
कर पाएंगे। साझेदारी के मामलों के मामलों में बड़ी सफलता मिलेगी। काम आगे
बढ़ेगा और किसी बाधा को दूर कर पाएंगे। धनलाभ के अवसर सीमित हैं। आज जिस
मामले पर आपकी नजर है, वह ढंग से नहीं हो पाएगा। ऋण प्रबंध के लिए किसी नए
स्रोत की तलाश करेंगे। आपको मिल भी जाएगा परन्तु आपके सारे काम किसी एक
स्रोत से नहीं हो पाएंगे। जीवनसाथी के नाम से किए जा रहे काम में आपको लाभ
हो सकता है। यदि अविवाहित हैं तो व्यक्तिगत रिश्तों के लिए समय अच्छा चल
रहा है, आज विशेष प्रगति हो सकती है। आपको समय निकालना ही पड़ेगा।
व्यावसायिक काम में जिन लोगों पर आप भरोसा किए बैठे हैं, ऐसा नहीं लगता कि
वे आपका पूरा साथ देंगे।