Horoscope Today, 10 jun 2020 Check astrological-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें...

khaskhabar.com: बुधवार, 10 जून 2020 08:05 AM (IST)
आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें...
मेष: परिस्थितियां अचानक मोड़ ले रही है, आपके पक्ष की हो रही है। आज प्रतिभा के बल पर होने वाले काम-काज में आपको ज्यादा सफलता मिलेगी। आप किसी ना किसी की मदद से कोई खास काम कर पाएंगे। आवश्यक आर्थिक सहयोग मिल जाएगा। दैनिक आय की मात्रा अचानक बढ़ेंगी। किसी व्यावसायिक प्रतियोगिताओं में आपको कोई गुप्त मदद मिल सकती है। कुटुंब व परिवार में जो बातें मिल-बैठकर करने की स्थितियां बनेगी। आपको चाहिए कि कड़वी वाणी का प्रयोग ना करें अन्यथा आपको स्वयं को नुकसान हो सकता है। निजी रिश्तों में आज निराशाजनक बात देखने को मिलेगी और आप कुछ कर भी नहीं पाएंगे। रिश्तों को सुधारना आपका प्रमुख लक्ष्य हो जाएगा। वृषभ: आज प्रात: से ही मन में तरह-तरह की आशंकाएं रहेगी, काम-काज को समय पर साधने की दिक्कतें बनी रहेगी। लोगों का सहयोग व समर्थन मिलेगा परंतु शर्ते भी माननी होगी। वाहन सुविधा बनी रहेगी, घर में सुख-सुविधाओं की वस्तुओं पर खर्चा होगा। आज व्यावसायिक कामकाज में तेजी आएगी। उसका आर्थिक लाभ तुरंत नहीं मिलेगा। आप अपने सहयोगियों के साथ किसी बड़ी योजना पर काम शुरु कर सकते हैं हो सकता है यह पहली योजना का ही प्रभाव हो। यात्रा लाभदायक हो सकती है परंतु पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करें। मिथुुन: आज बकाया काम-काज को लेकर विशेष चिंता रहेगी। आप एक काम को पूरा नहीं कर पा रहे है दूसरा सामने आ जाता है। काम-काज के दबाव में भाग-दौड़ बहुत ज्यादा रहेगी। स्थानीय यात्राएं ज्यादा है और बाहर की यात्राएं करने का अवसर मिल सकता है। यात्रा लाभदायक रहेगी। यदि नौकरी करतें हैं तो भी बाहर के शहरों से काम पड़ेगा और यदि व्यावसायिक करते हंैं तो भी बाहर के शहरों से काम पड़ेगा। अन्य शहरों से आय बढ़ सकती है जिससे ऋण के लेन-देन में सुविधा बढ़ेगी। भूमि संबंधी किसी मामले में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आर्थिक लाभ को लेकर एक तरफ चिंताएं रहेगी तो दूसरी तरफ कोई गुप्त आय होना संभव है। साथी के लिए यह शानदार समय है उनको लाभ मिलेगा, उनकी यश-प्रशंसा होगी। भागीदार के मामले में अच्छी सफलता मिल सकती है। धर्म-कर्म पर औसत से अधिक खर्चा होगा और देव-दर्शन के लिए समय निकालेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement