khaskhabar.com: गुरुवार, 09 जुलाई 2020 08:04 AM (IST)
कर्क: समय लाभ का बना हुआ है। एक तरफ कामकाज में जटिलता बढ़ेगी और कई
मामलों में आपकी जवाबदेही बढ़ेगी तो दूसरी तरफ आप बकाया काम को तेज गति से
निपटा कर लाभ कमाने की कोशिश करेंगे। किसी व्यावसायिक मामले में थोड़ी सी
वार्ता के बाद भी उसे अपने अनुकूल बना लेंगे और आप अधिक फायदे में रहेंगे।
संतान की समस्याएं धीरे-धीरे सुलझेंगी परन्तु उन्हें स्वास्थ्य से संबंधी
चिंता भी रहेगी। पारिवारिक मामलों में अत्यन्त सावधानी बरतें और कलह नहीं
बढ़ जाए, इसका ध्यान रखें। भाई-बहिन के यह समय अच्छा है और आपसी मतभेद के
बाद भी किसी मामले में साथ ही रहेंगे और मिलजुल कर निर्णय करेंगे।
व्यक्तिगत रिश्तों पर आप ध्यान देंगे तो उसके अच्छे परिणाम आएंगे। जो
अविवाहित हैं उनके सगाई-संबंध की बातों में गति आ जाएगी।
सिंह: थोड़ी सी
मेहनत से आज बड़ी कामयाबी मिल सकती है। आपका हर प्रयास कामयाबी में बदल
जाएगा और थोड़ी सी मेहनत से काम बनने लगेगा। नौकरी या व्यवसाय में आपकी
प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जिस काम को करेंगे, उसी में पूछ हो जाएगी। आज कोई नया
उत्तरदायित्व मिल सकता है या रचनात्मक कार्य करने को मिल सकता है। चन्द्रमा
चूंकि इतने अनुकूल नहीं हैं, इसलिए नई शुरुआत को बाद के लिए स्थगित कर
दें, पुराने चलते हुए काम को आज ही कर सकते हैं। बाहर की यात्रा भी स्थगित
कर देना बेहतर है। साझेदारी के मामलों में थोड़ा बहुत तनाव हो सकता है या
घर में भी थोड़ी बहुत कलह का वातावरण हो सकता है। आर्थिक दृष्टि से दिन
अच्छा जाएगा परन्तु मानसिक तनाव बना रहेगा। पिता के लिए भी आज का दिन शुभ
है।
कन्या: कामकाज में बहुत गति आ जाएगी। आज आपको तेजगति से निर्णय लेने
पड़ेंगे, जिससे कि बकाया काम समय पर निपट जाएं। आर्थिक लाभ के लिए जो
प्रयास आप कर रहे हैं उसके परिणाम बाद में आएंगे परन्तु उसका अनुमान आज ही
लग जाएगा। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति की चर्चा मित्रों के बीच में आ जाएगी।
आज कोई धार्मिक कार्य भी करेंगे या किसी पुण्य कार्य में भाग लेंगे।
जीवनसाथी के लिए आज का दिन विशेष उपलब्धियों का हो सकता है। संघर्ष के बीच
में भी कोई राहत मिल सकती है। कामकाज में कौशल बढ़ाने के लिए कोई नया
प्रयोग कर सकते हैं और बाहर के किसी व्यक्ति की मदद ले सकते हैं। यात्राएं
लाभदायक हो सकती हैं, यदि आप उन्हें व्यावसायिक यात्राओं में बदल सकें।
आपके कामकाज की आज प्रशंसा रहेगी।