Horoscope Today, 09 july 2020 Check astrological Slide 3-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें...

khaskhabar.com: गुरुवार, 09 जुलाई 2020 08:04 AM (IST)
आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें...
तुला: आज रचनात्मक कार्यों में मन अधिक लगेगा। कई दिनों से सोची हुई किसी बात को अमल में लाने की कोशिश करेंगे। आवश्यक सहयोग भी मिल जाएगा। आज कामकाज में बिखराव सा नजर आएगा और इस कारण से खर्चे अधिक होंगे। किसी एक विशेष काम को अच्छी तरह से सम्पन्न कर लीजिए जिससे कि उसमें सफलता पहले मिल जाए। आपको तकनीकी लोगों के सहयोग की जरूरत पड़ सकती है। नौकरी में आज आपके कामकाज की प्रशंसा रहेगी और आपके प्रस्तावों को स्वीकार कर लिया जाएगा। वाहन संबंधी सुख-सुविधा बनी रहेगी। घर में कुछ साधारण सा परिवर्तन कर सकते हैं। इंटीरियर संबंधी कोई परिवर्तन करेंगे या कोई छोटी खरीद-फरोख्त करेंगे। अचानक लाभ का कोई रास्ता खुल सकता है परन्तु उसके लिए पूजा-पाठ का स्तर उठाना होगा। वृश्चिक: आज कोई रचनात्मक कार्य करेंगे, जिसका लाभ आपको मिल सकता है। व्यावसायिक कौशल बढ़ाने के लिए आप तकनीकी लोगों का सहयोग ले सकते हैं। कोई पुरानी उधारी वसूल करने के लिए विशेष प्रयास करेंगे। जीवनसाथी के लिए समय थोड़ा कष्टप्रद है, स्वास्थ्य संबंधी परेशानी बनी रहेगी और दवाइयां भी खानी पड़ेंगी। किसी बात पर असहमति होते हुए भी कामकाज रुकेगा नहीं, उस पर अधिक ध्यान देंगे। किसी गलती को सुधारने के लिए विशेष प्रयास कर सकते हैं। वाहन संबंधी सुख-सुविधा बनी रहेगी। खर्चा कुछ ज्यादा ही होगा। आज सार्वजनिक रूप से कुछ कहने-सुनने का मौका मिल सकता है और बड़े व्यक्तियों का मार्गदर्शन मिल सकता है। संतान की चिंताओं में कुछ कमी आएगी तथा वे आपके साथ अपना सहयोग बढ़ा सकते हैं। धनु: आज का दिन महत्वपूर्ण हो गया है। बकाया कामों को निपटाने के कारण अच्छी परिस्थितियां हो गई हैं। किसी काम के सम्पन्न हो जाने का संतोष आपको रहेगा। भागीदारी के मामलों में तनाव की परिस्थितियां बनी रह सकती हैं, यह आपके ऊपर है कि तनाव को कैसे रोकें? आर्थिक लाभ की हर परिस्थिति में खर्चा पहले जुड़ा हुआ है। ऐसा खर्चा करना पड़ेगा, जिसे आप नहीं चाहते हों। सरकारी लोगों से कामकाज बनाने में थोड़ा असुविधा रहेगी। किसी और जगह भी काम बनाने के लिए अनावश्यक खर्चा करना पड़ेगा। आर्थिक दबाव यथावत रहेगा। एक तरफ कहीं से कोई लाभ हो सकता है तो दूसरी तरफ से धन प्रबंध के लिए भारी कोशिश करनी होगी। आज यात्रा कार्यक्रम स्थगित कर दें और कोई निमंत्रण मिलता है तो वहां अवश्य जाएं।

3/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement