Horoscope Today, 07 Aug 2020 Check astrological Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जानें, आज कैसा रहेगा आपका दिन, ये है सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

khaskhabar.com: शुक्रवार, 07 अगस्त 2020 08:41 AM (IST)
जानें, आज कैसा रहेगा आपका दिन, ये है सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल
कर्क: कार्य-क्षेत्र में तेजी से परिवर्तन आ रहे हैं। आप इसको ध्यान में रखकर अपनी कार्यविधि तय करेंगे। आज और भी किसी का सहयोग आपको मिलेगा जिसके कारण आपके व्यवसाय में आगे लाभ होगा। भाग-दौड़ और यात्राएं अधिक हो सकती हैं। संतान की तरफ से थोड़ी बहुत चिंता रहेगी परंतु परेशानियों के बावजूद भी यह समय उनकी प्रगति का चल रहा है। शारीरिक स्वास्थ्य पर थोड़ा बहुत ध्यान देना ही पड़ेगा, अचानक कोई समस्या उत्पन्न ना हो जाए। आर्थिक दबाव में ऋण के लेन-देन की बात करके किसी की सहमति भी हो सकती है। वैवाहिक जीवन में थोड़ी सी कटुता हो सकती है जिसे आपका वाक्-कौशल ही ठीक कर सकता है। सिंह: ग्रहस्थिति आपके पक्ष में बनी है। आप किसी भी काम को मनमाने ढंग से संपादित कर पाएंगे। आर्थिक मामले यथावत चलेंगे परंतु आपके भाग्य से अचानक धन या लाभ हाथ लग सकता है। आज भूमि-भवन से संबंधित किसी महत्वपूर्ण निर्णय में आप रुचि लेंगे और बात आगे बढ़ाएंगे। कोई निरर्थक आक्षेप आप पर आ सकता है। आप लाख कोशिश करें, अच्छे सोचे हुए में भी कमी निकल आएगी। संतान के लिए बहुत ही अच्छा दिन है, जब उनका काम-काज आगे बढ़ेेगा, लाभ आगे बढ़ेगा। यश-प्रशंसा तो आपको भी मिलेगी परंतु एक-दो लोग किनारा कर लेंगे। धार्मिक कामों में रुचि बढ़ेगी दूसरे शहर की यात्रा आपको लाभ दे सकती है। कन्या: यात्रा का विचार त्याग दें। अगर मजबूरी में यात्रा करनी पड़ी तो पीछे से कोई काम बिगड़ जाएगा। आज छोटे-छोटे कई महत्वपूर्ण निर्णय आप करने वाले हैं, जिसमें किसी का सहयोग नहीं मिलेगा। आप अपने बूते ही गाड़ी पार ले जाएंगे। स्थानीय स्तर पर वाहन सुविधा मिलेगी। माता के लिए अच्छा दिन है और उन्हें लाभ होगा या उपहार इत्यादि की प्राप्ति होगी। कोई वाहन इत्यादि की खरीद की चर्चा हो सकती है या किसी अन्य तरीके से वाहन सुख बढ़ेगा। आज आप टेलीफोन ज्यादा करेंगे। घर में सुख-साधन बढ़ सकता है। किसी यंत्र आदि की खरीद पर खर्चा कर सकते हैं। विरोधी लोग तंग करेंगे परंतु आप उसकी परवाह नहीं करेंगे।

2/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement