Horoscope Today, 05 Feb 2021 Check astrological Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:30 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

khaskhabar.com: शुक्रवार, 05 फ़रवरी 2021 08:03 AM (IST)
आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल
कर्क: समय बदल रहा है। तेज गति से परिवर्तन का समय है। आपका स्वयं का महत्व बढ़ेगा और उसका असर आसपास के वातावरण पर पड़ेगा। घर-परिवार के विवादों से दूर, आप नये अवसर प्राप्त करने में अपना ध्यान लगाएंगे, सफलता भी मिलेगी। आज टिक कर काम करने का दिन है। अवकाश नहीं मिलेगा। यात्रा का विचार त्याग दें क्योंकि सफलता नहीं मिलेगी। यदि कौशल का परिचय दिया तो थोड़ा सा लाभ बढ़ सकता है परन्तु उसका वास्तविक लाभ आपको नहीं मिलेगा। घर में सहमति का अभाव रहेगा। संतान का भी पूरा सहयेाग नहीं मिल पा रहा है। आप की मुलाकात आज धार्मिक या विद्वान व्यक्तियों से हो सकती है। सिंह: व्यवसाय के क्षेत्र में कुछ सुधार के लक्षण हैं। साधारण सा परिवर्तन करके आप कोई अच्छा परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। किसी अज्ञात स्रोत से भी लाभ हो सकता है। कोई नया निवेश करना चाहें या नया अवसर खोजना चाहें तो भाग्य आपका साथ देगा। आपमें नवीन ऊर्जा का संचार होगा। यदि स्वभाव की जटिलता त्याग दें तो लोग आपको अधिक स्वीकार करेंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर साधारण सी चिंता रहेगी। भूमि संबंधी किसी विवाद से किनारा करना ही उचित है। आज दिन में कुछ घंटे चिंतन के एिल मिलेंगे जिनका पूरा उपयोग करें। यात्रा योग हैं परन्तु पश्चिम में यात्रा नहीं करें। यात्रा से लाभ हो सकता है। प्रेम संबंध में सावधानी बरतें। माहौल अच्छा नहीं रहेगा। कन्या: व्यवसाय के मामलों में प्रगति होगी। कोई महत्वपूर्ण बात सामने आ सकती है। व्यक्तिगत और व्यावसायिक मामलों में भेद नहीं कर पायेंगे। व्यस्त हो जाएंगे। फुर्सत का समय निकालना मुश्किल हो जाएगा। जीवन साथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी, उनका लाभ बढ़ेगा। व्यापार व्यवसाय के नये अवसर मिलेंगे। या तो यात्रा होगी या दूर के शहरों से व्यवसाय होगा। कुटुम्ब के मामलों में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी, आपकी राय ली जाएगी। व्यावसायिक भागदौड़ बढ़ेगी। कुशल सहयोगी की तलाश करनी पड़ेगी। आज पूजा पाठ का भी वक्त नहीं मिलेगा परन्तु मनोरंजन के लिए समय निकाल पाएंगे। वाहन सुविधा बढ़ेगी, कोई महत्वपूर्ण कार्य हो जाएगा।

2/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement