Honors function Organized on vishesh yogyajan divas-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

समाज में दिव्यांगजनों को सहानुभूति की नहीं, संबल की जरूरत-चतुर्वेदी

khaskhabar.com: रविवार, 03 दिसम्बर 2017 5:17 PM (IST)
समाज में दिव्यांगजनों को सहानुभूति की नहीं, संबल की जरूरत-चतुर्वेदी
जयपुर। सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री डॉ. अरुण चतुर्वेदी ने लोगों से आह्वान किया कि समाज में दिव्यांग जनों को सहानुभूति की नहीं, बल्कि आगे बढ़ने के लिए संबल प्रदान करने की जरूरत है, जिससे वह समाज की मुख्यधारा में जुड़ कर अपना जीवन आत्म सम्मान से जी सकें। डॉ. चतुर्वेदी रविवार को अंतरराष्ट्रीय विशेष योग्यजन दिवस के अवसर पर विशेष योग्यजन निदेशालय द्वारा ओटीएस में आयोजित राज्य स्तरीय विशेष योग्यजन पुरस्कार एवं सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में दिव्यांगजनों के जीवन को सुगम बनाने एवं उन्हें सहयोग देने के लिए झालावाड़ जिला कलेक्टर जितेंद्र सोनी सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से आये 50 से अधिक व्यक्तियों एवं संस्थाओं को प्रमाण पत्रा एवं 10 हजार रुपए का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर डॉ. चतुर्वेदी ने कहा कि दिव्यांगजनों में कहीं एक कमी है तो अनेक प्रतिभाएं छुपी हैं, जरूरत है उन की प्रतिभाओं को आगे लाने की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार दिव्यांग जनों को हर तरह की सुविधा देने के लिए तत्पर है, राजस्थान पहला प्रदेश है जहां दिव्यांग जनों के शत-प्रतिशत पंजीयन के लिए एक जून, 2017 से दीनदयाल उपाध्याय विशेष योग्यजन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। अब तक प्रदेश में 9 लाख से अधिक विभिन्न तरह के दिव्यांगजनों का पंजीयन किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि पंजीकृत दिव्यांग जनों को प्रमाणिकरण कर 40ः अधिक निशक्तता वाले दिव्यांग जनों के प्रमाण पत्रा बनाए जाएंगे एवं उन्हें उपकरण एवं विभिन्न प्रकार की सहायता दी जाएगी।
डॉ. चतुर्वेदी ने लोगों से अपील की कि अपने आस-पास दिव्यांगजन को ई-मित्रा केंद्र एवं पंचायत समिति स्तर पर आयोजित शिविरों में ऑनलाइन पंजीयन कराने के लिए पहुंचाने में सहयोग करें। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार दिव्यांग जनों के लिए एक यूनिक आईडी कार्ड जारी कर रही है, जिसे पूरे देश में उपयोग में लिया जा सकेगा।
इसी प्रकार भारत सरकार द्वारा सुगम्य भारत योजना के तहत राजस्थान को मिले 50 करोड़ रुपयों से सरकारी भवनों में दिव्यांग जनों की सुगम आवाजाही के लिए लिफ्ट, रैम्प व शौचालय आदि का निर्माण कराया जाएगा। इसमें शासन सचिवालय एवं सवाई मानसिंह अस्पताल को प्राथमिकता दी जा रही है। डॉ. चतुर्वेदी ने कहा है कि हमारी मुख्यमंत्राी दिव्यांग जनों के प्रति बहुत ही संवेदनशील है दिव्यांग जनों के जीवन को सुगम व सरल बनाने के लिए प्राथमिकता से कार्य कर रही है। उन्होंने गत बजट में दिव्यांग जनों की पेंशन को बढ़ाकर 750 रुपये कर दिया वहीं दाम्पत्य जीवन सुखी योजना में बढ़ोतरी करने के साथ एक हजार दिव्यांग जनों को मोटराइज्ड साइकिल देने का काम किया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement