Honors function Organized on vishesh yogyajan divas Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

समाज में दिव्यांगजनों को सहानुभूति की नहीं, संबल की जरूरत-चतुर्वेदी

khaskhabar.com: रविवार, 03 दिसम्बर 2017 5:18 PM (IST)
समाज में दिव्यांगजनों को सहानुभूति की नहीं, संबल की जरूरत-चतुर्वेदी
इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव जेसी माहंती ने कहा कि इच्छा शक्ति मजबूत हो विकलांगता के बावजूद अपने लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। इस तरह के विश्व भर में अनेक उदाहरण देखने को मिलते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार दिव्यांग जनों के शिक्षा, खेल, नौकरी एवं चिकित्सा क्षेत्रा में सहयोग देने के लिए पूरी तरह तत्पर पर है और इसके लिए प्रदेश में दिव्यांगजन अधिकार नियम बनाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जामडोली में दिव्यांगजन विश्वविद्यालय स्थापित करने की कार्यवाही प्रगति पर है। इस अवसर पर विशेष योग्यजन निदेशक डॉ. समित शर्मा ने विशेष योग्यजन दिवस मनाने की उपयोगिता की जानकारी देते हुए बताया कि इस मौके पर दिव्यांग जनों की समस्या और उनके समाधान के लिए किए गए प्रयासों की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब तक 9 लाख दिव्यांगजनों का पंजीयन किया जा चुका है अब चुनौती है इनमें से 40ः से अधिक निशक्तता वाले दिव्यांग जनों के जीवन को सुलभ और सरल बनाने की। सरकार द्वारा ऐसे सभी दिव्यांगजनों को उपकरण एवं विभिन्न तरह की सहायता देने के लिए कार्य योजना तैयार की जा चुकी है। बारह दिसंबर, 2017 के बाद इनके लिए जिला स्तर पर शिविर लगाए जाएंगे।

ये भी पढ़ें - ठाकुरजी की बदली दिनचर्या, ओढ़ी रजाई, भोग में गर्म दूध के साथ गोंद के लड्डू

2/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement