honor of topper student in examination of 10th class of Secondary education board -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

परीक्षा के परिणामों में झलका अजीत का हुनर

khaskhabar.com: शुक्रवार, 09 जून 2017 8:42 PM (IST)
परीक्षा के परिणामों में झलका अजीत का हुनर
जयपुर। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की सैकंडरी परीक्षा में इस बार विद्यार्थियों का हुनर उनके परिणामों में साफ झलक आ रहा है। शहर में प्रतिभाओं ने मेहनत और हुनर के चलते 90 फीसदी से अधिक अंक बड़ी आसानी से छू लिए हैं। सांगानेर थाना इलाके के गायत्री नगर स्थित अभय विद्या मंदिर सैकंडरी स्कूल के छात्र अजीत मीणा ने दसवीं में 92.83 फीसदी अंक हासिल किए हैं। अजीत मीणा ने पिता रामेश्वर प्रसाद मीणा, माता धौलीदेवी मीणा सहित गुरुजनों को अपनी सफलता का श्रेय दिया है। विद्यालय प्रबंधन ने होनहार छात्र का सम्मान करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement