भरतपुर। नए वर्ष के स्वागत के उपलक्ष्य में शहर के हीरादास स्थित एक निजी क्लीनिक पर नववर्ष मिलन समारोह का आयोजन किया गया। भरतपुर में लोगों ने अलग-अलग अंदाज में नए वर्ष के स्वागत की तैयारी की। कहीं लोगों को नए वर्ष के उपलक्ष्य में दूध पिला शराब छोडऩे का अह्वाान किया गया तो कही बुजुर्गों का सम्मान किया गया। इसी कड़ी में शहर के हीरादास स्थित एक निजी क्लीनिक पर आयोजित नववर्ष मिलन समारोह के अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि नए साल का स्वागत अक्सर युवा पीढ़ी विशेष पद्धति के अनुसार रात भर मस्ती और शराब की धूम में करती है, उनको उस विशेष पद्धति से हटकर अपनी संस्कृति और अपने रीतिरिवाजों को ध्यान रखते हुए इन बुराइयों से दूर रहना चाहिए। इसी को ध्यान में रखते हुए हीरादास स्थित एक निजी क्लीनिक में शहर के गणमान्य बुजुर्गों का सम्मान साफा पहना व माला पहना कर किया गया।