उदयपुर। होम्योपैथिक
अन्य चिकित्सा पद्धतियों से एकदम अलग है यह सिर्फ रोग को नियन्त्रित नही
करती बल्कि रोगी के मन में उठने वाले विचारों को भी नियन्त्रित करती है। इस
पद्धति से रोग को जड से निकालने पर कार्य किया जाता है।
इस चिकित्सा पद्धति
के परिणाम आम जन में यह धारणा है कि उपचार धीरे धीरे होता है लेकिन आज
एलोपैथि की तरह होम्योपैथि मे भी तेज उपचार संभव हो गया है। यह विचार
अर्न्तराष्ट्रीय स्पीकर डॉ फारूख जे मास्टर ने बतोर मुख्य वक्ता रविवार को
जर्नादन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ वि. वि. के संघटक होम्योपैथिक
चिकित्सा महाविद्यालय की और से आयोजित एक दिवसीय अर्न्तराष्ट्रीय सेमिनार
लेटेस्ट एडवांसमेन्ट इन क्लिनिकल रिसर्च एण्ड फ्यूचर डायरेक्शन में अपने
उदबोधन में कही।
उन्होने कहा कि आज होम्यौपैथी में मलेरिया, डेंगू
चिकनगुनिया के उपचार में भी कारगर सिद्ध हो रही है वर्तमान में प्रचलित
अन्य चिकित्सा पद्धतियों की तर्ज पर होम्योपैथी द्वारा लकवा, कैंसर, अल्सर,
एडस तथा कोमा में रहे रोगी गंभीर बीमारियों का उपचार किया जा रहा है।
मुख्य अतिथी कुलपति प्रो. एस एस सांरगदेवोत ने कहा कि होम्यौपैथी में नई
शिक्षा तकनीक का प्रयोग किया जा रहा है और उसमें सफलता भी मिल रही है।
इसमें सभी गंभीर बीमारीयों का ईलाज है लोगो का इसमें विश्वास भी बढता जा
रहा है। परन्तु आज होम्यौपैथिक चिकित्सा की भारतीय ग्रामीण परिवेश को
अत्यन्त आवश्यकता है। इस सेमिनार से विदेश के 70 प्रतिभागियों ने विभिन्न
समानन्तर सत्रों में पत्र वाचक किया।