Home will be adjacent to justice, revenue cases will be settled-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

घर के समीप मिलेगा न्याय, राजस्व प्रकरणों का होगा निस्तारण

khaskhabar.com: गुरुवार, 04 मई 2017 7:03 PM (IST)
घर के समीप मिलेगा न्याय, राजस्व प्रकरणों का होगा निस्तारण
बारां। न्याय आपके द्वार अभियान के तहत राजस्व लोक अदालत की ओर से 8 मई से 30 जून तक अभियान का आयोजन किया जाएगा। अभियान के तहत ग्राम पंचायतों में शिविर का आयोजन कर काश्तकारों और आमजन को घर के समीप न्याय दिलवाने का प्रयास किया जाएगा और विभिन्न राजस्व प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया जाएगा। जिला कलक्टर डाॅ एस पी सिंह गुरुवार को मिनी सचिवालय सभागार में इन शिविरों की तैयारियों को लेकर हुई बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत पंचायतवार शिविरों का आयोजन होगा। साथ ही शिविर में लाभ करने वाले लोगों की रिपोर्ट भी शिविर प्रभारी रोजाना आॅनलाइन पोर्टल पर अपलोड करेंगे। बैठक में सीईओ जिला परिषद रामजीवन मीणा, एसीईओ अशोक पुरूसवानी, नगर परिषद आयुक्त रमानंद शर्मा, आरएस चेतन कुमार और एसीपी महेन्द्रपाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement