Home Minister Gulab Chand Kataria taken general meeting in District council -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लापरवाह अफसरों को उल्टा लटका दो : गृहमंत्री कटारिया

khaskhabar.com: शनिवार, 17 दिसम्बर 2016 8:53 PM (IST)
लापरवाह अफसरों को उल्टा लटका दो : गृहमंत्री कटारिया
उदयपुर। राज्य के गृहमंत्री और उदयपुर शहर विधायक गुलाबचंद कटारिया ने शनिवार को जिला परिषद में साधारण सभा की बैठक ली। इस दौरान गृहमंत्री कटारिया ने कहा कि काम नहीं करने वाले और लापरवाही बरतने वाले अफसरों का उल्टा टांग दिया जाए। यह सुनकर बैठक में बैठे जनप्रतिनिधि और अन्य कई विभागों के अधिकारी सकपका गए। दरसअल हुआ यूं कि शनिवार को जिला परिषद में साधारण सभा की बैठक थी, जिसको लेकर पहले गृहमंत्री कटारिया के आने का हवाला देते हुए सभी विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति की बात कही गई थी, लेकिन शनिवार दोपहर में जिले के अलग-अलग इलाकों से आए जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र की समस्याएं रखीं। इस दौरान एक जनप्रतिनिधि ने मंत्रियों के आदेश के बाद भी सडक़ निर्माण से जुड़ी समस्या पर सवाल किया, वहां गृहमंत्री ने संबंधित विभाग और उनके जिम्मेदार अधिकारियों के बारे पूछा, लेकिन पीडब्ल्यूडी से कोई अधिकारी मौजूद नहीं था। इसके अलावा एक अन्य जनप्रतिनिधि ने वन विभाग से जुड़ी समस्या रखते हुए अधिकारियों पर लापरवाही और सुनवाई नहीं करने की बात कही। इस बात का जवाब देने के वाले जिम्मेदार अधिकारियों को बैठक से नदारद देख गृहमंत्री कटारिया भडक़ गए। [@ अमेरिका के 911 की तर्ज पर बना डायल 100 कैसे काम करेगा...जानिए इसकी टेक्नोलॉजी]

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement