Home Minister Gulab Chand Kataria taken general meeting in District council Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 11:32 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लापरवाह अफसरों को उल्टा लटका दो : गृहमंत्री कटारिया

khaskhabar.com: शनिवार, 17 दिसम्बर 2016 4:12 PM (IST)
लापरवाह अफसरों को उल्टा लटका दो : गृहमंत्री कटारिया
इसके बाद वहां बैठे अन्य अधिकारियो की तरफ देखते हुए कटारिया ने कहा कि काम नहीं करने वाले और लापरवाही बरतने वाले अफसरों का उल्टा टांग दिया जाए, ताकि ऐसी गलती ही ना करें। जनता ने उनका काम समय पर करवाने के लिए जनप्रतिनिधियों को चुनकर भेजा है, लेकिन सरकारी विभाग के अधिकारी शायद उनको कुछ नहीं समझते हैं। 2 साल बाद चुनाव हैं और तब उनको वापस जनता के पास जाना होगा, लेकिन काम नहीं होंगे तो वे किस मुंह से वहां जा पाएंगे। बैठक में खास तौर पर जिले की सडक़ों का काम नहीं होने और जो काम हुए उनमें भष्टाचार होने का मुद्दा उठा। कटारिया ने माना कि पीडब्ल्यूडी विभाग बड़े स्तर पर लापरवाही से काम कर रहा है। उदयपुर की टूटी सडक़ों का प्रस्ताव अब तक सरकार को नहीं भेजा गया है। वहीं, जयपुर से उन्हें इस बात के लिए फोन करना पड़ रहा है।

[@ खासखबर EXCLUSIVE: यूपी इलेक्शन में क्या गुल खिलाएगा डिजिटल वॉर ?]

2/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement