Home Committee of Kerala Legislative Assembly Met with Rajasthan state committee-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

केरल विधानसभा की गृह समिति राज्‍य समिति से मिली

khaskhabar.com: मंगलवार, 18 जुलाई 2017 5:14 PM (IST)
केरल विधानसभा की गृह समिति राज्‍य समिति से मिली
जयपुर। केरल विधानसभा की गृह समिति के सदस्‍यों ने आज यहां विधानसभा में राज्‍य की सहचर समिति के साथ विचार विमर्श किया। जेम्‍स मैथ्‍यू के सभापतित्‍व में आई मेहमान समिति का राज्‍य समिति के सभापति धर्मपाल चौधरी ने पुष्‍पगुच्‍छ भेंट कर स्‍वागत किया। विधानसभा के वरिष्‍ठ उप सचिव हनुमान कुमार सैनी ने बताया कि राजस्‍थान की गृह समिति में 6 सदस्‍य हैं। सैनी ने समिति के कार्यों एवं अधिकारों के बारे में जानकारी दी। समिति के सभापति एवं सदस्‍यों को विधानसभा की प्रक्रिया एवं नियमावली एवं समिति की आंतरिक कार्य प्रणाली की पुस्तिका एवं पर्यटन साहित्‍य भी भेंट किया गया। इस अवसर पर केरल विधानसभा की समिति के सदस्‍य ई.के. विजयम, राज्‍य विधानसभा की गृह समिति के सदस्‍य रणधीर सिंह भीण्‍डर एवं मंगलाराम सहित दोनों विधानसभाओं के संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। आगंतुक समिति ने विधानसभा सदन का भी अवलोकन किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement