बेकाबू कार ने महिलाओं को मारी टक्कर, चार गंभीर घायल
khaskhabar.com: रविवार, 01 जनवरी 2017 09:27 AM (IST)
जयपुर। झोटवाड़ा इलाके की अंगीकार कॉलोनी में एक कार ने चार महिलाओं को अपनी चपेट में ले लिया। घटना में चारों महिलाएं गंभीर घायल हो गईं।
पुलिस के अनुसार अंगीकार कॉलोनी निवासी रतन कंवर ने लापरवाही से कार चलाते हुए बाइक और कार को टक्कर मार दी। इसके बाद वह कार पर नियंत्रण खो बैठी और कार ने सडक़ किनारे बैठी चार महिलाओं को भी चपेट में लिया। घायल महिलाओं को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।