Historical decision to increase the support price of Kharif crops-Purushottam Rupala-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

खरीफ फसलों का समर्थन मूल्य डेढ़ गुना बढ़ाने का फैसला ऐतिहासिक-रूपाला

khaskhabar.com: गुरुवार, 05 जुलाई 2018 5:57 PM (IST)
खरीफ फसलों का समर्थन मूल्य डेढ़ गुना बढ़ाने का फैसला ऐतिहासिक-रूपाला
जयपुर। केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री पुरूषोत्तम रूपाला ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा खरीफ फसलों का न्यूतनम समर्थन मूल्य लागत का डेढ़ गुना करने पर फैसला ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि अभी तक हमारी कृषि नीति उत्पादन बढ़ाने तक ही सीमित थी, लेकिन पहली बार किसान की आय बढ़ाने के लिए सरकार ने अहम कदम उठाए हैं। रूपाला गुरूवार को यहां राज्य कृषि प्रबंध संस्थान दुर्गापुरा में आयोजित पत्रकार वार्ता को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट 2018-19 में घोषित खरीफ सीजन की 14 फसलों के एमएसपी को उत्पादन लागत के मुकाबले कम से कम डेढ़ गुना बढ़ाने की घोषणा को पूरा करना किसानों के प्रति प्रतिबद्धता का उदाहरण है। उन्होंने बताया कि उत्पादन लागत में किसान की मजदूरी, पशु श्रम, मशीन श्रम, भूमि का पट्टा किराया, बीज, उर्वरक, खाद, सिंचाई लागत, अवमूल्यन एवं विविध कृषि खर्च और परिवार के सदस्यों के श्रम की लागत को शामिल किया गया था। उन्होंने कहा कि सरकार वर्ष 2022 तक किसानों की आय को दोगुना करने के लिए वचनबद्ध है। इसके लिए किसानों को खेती का विविधीकरण और मृदा स्वास्थ्य कार्ड की सिफारिशों के आधार पर उवर्रकों का उपयोग संतुलित मात्रा में करना होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement