जौनपुर।
खेतासराय नगर में अमन शांति के लिये नगर पंचायत खेतासराय में गोला बाजार से हिंदू
मुस्लिम दोनों समुदायों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाल कर अमन और शांति का संदेश दिया
गया। इस मौके पर बैनर के माध्यम से एकता और आपसी सौहार्द का संदेश दिया। हिन्दू मुस्लिम
एकता की अगुआई में यह यात्रा गोला बाजार से शुरू हो कर नगर के मेन रोड पुरानी
बाज़ार चौराहे डोभी मोड़ से हो कर वापस गोला बाजार में समाप्त हुई। इस मौके पर
चेयरमैन पति जंगबहादुर गुप्ता, फारूक आजम, सय्यद ताहिर वसीम अहमद पूर्व चेयरमैन शान्ति भूषण मिश्र तबरेज अशर्फी, मौ असलम, अम्लेँद्र गुप्ता, शकील
अंसारी, जगदम्बा पाण्डेय, शमीम अहमद, वामीक अंसारी, जमील अंसारी, संजय विश्वकर्मा
ऐजाज अहमद आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।