Pakistan: हिन्दू लडकी की हत्या का शोएब अख्तर ने किया विरोध
khaskhabar.com: बुधवार, 18 सितम्बर 2019 09:12 AM (IST)
फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस अधिकारी इस
मामले को सुसाइड बताकर उसे रफा-दफा करना चाहते थे हालांकि नम्रता के परिवार
का कहना है कि उसकी हत्या की गई है। नम्रता के भाई विशाल की प्राथमिक
जांच से पता चलता है कि नम्रता की हत्या की गई है।
भाई विशाल
ने बताया कि यह आत्महत्या नहीं है, आत्महत्या के निशान अलग होते हैं। मैंने
उसकी गर्दन पर तार के निशान देखे हैं। उसके हाथ पर भी निशान हैं। विशाल ने
कहा कि ये तार के ही निशान है लेकिन उसकी दोस्त का कहना है कि उसने नम्रता
को जब देखा तो उसके गले में दुपट्टा बंधा हुआ था।
विशाल से जब पूछा
गया कि क्या नम्रता को किसी तरह की परेशानी थी तो उनका कहना था कि नहीं
ऐसा कुछ भी नहीं है, मैंने खुद उससे दो दिन पहले ही बात की थी, वह पढ़ाई
में बहुत अच्छी थी।