Hindu medical student found dead under mysterious conditions in Pakistan-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

Pakistan: हिन्दू लडकी की हत्या का शोएब अख्तर ने किया विरोध

khaskhabar.com: बुधवार, 18 सितम्बर 2019 09:12 AM (IST)
Pakistan: हिन्दू लडकी की हत्या का शोएब अख्तर ने किया विरोध
सिंध। पाकिस्तान (Pakistan)में सिंधी हिंदू लड़की नम्रता चंदानी की हत्या का विरोध में मंगलवार देर रात कराची की सड़कों पर हजारों प्रदर्शनकारियों ने हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। मेडिकल की छात्रा नम्रता की लाश उसके हॉस्टल में संदिग्ध परिस्थिति में मिली थी। उसके गले में कपड़ा बंधा हुआ था। नम्रता के भाई ने हत्या का आरोप लगाया है। पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर पाकिस्तान में हिंदू लड़की निम्रिता कुमारी के लिए न्याय की मांग को लेकर ऑनलाइन अभियान में शामिल हो गए हैं। इस मामले में निम्रिता को न्याय दिलाने के लिए सोशल मीडिया पर ‘जस्टिस फॉर निम्रिता’ ऑनलाइन अभियान शुरू किया गया है। अख्तर ने ट्वीट किया कि युवा मासूम लड़की निम्रिता कुमारी की संदिग्ध मौत के बारे में पढ़कर बेहद दुख हुआ। मुझे उम्मीद है कि उन्हें न्याय मिलेगा और वास्तविक अपराधी पकड़े जाएंगे। मेरा दिल हर पाकिस्तानी के साथ धड़कता है चाहे वह किसी भी धर्म का हो। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें। नम्रता चंदानी की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आई है, जिससे कई राज खुलेे हैं।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक, नम्रता चंदानी की गर्दन पर एक बड़ा निशान है। इसके अलावा दाएं पैर पर भी कुछ निशान हैं। साथ ही शरीर के कई हिस्सों पर बड़े निशान देखने को मिले हैं। इस मामले में स्थानीय पुलिस का कहना है कि इसे हत्या बताना काफी जल्दी होगा।
आपको बताते जाए कि नम्रता सिंघ प्रांत के चंदानी घोटकी जिले की रहनेे वाली थी। नम्रता के घरवालों का आरोप है कि उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया गया है। सोमवार दोपहर को उसका शव उसके हॉस्टल के कमरे की चारपाई पर पड़ा मिला। नम्रता की गर्दन पर एक कपड़ा बंधा हुआ था और उसका कमरा अंदर से बंद था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement