hindi akademy announces shalaka samman to manager pande,shikhar samman to noor zaheer-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मैनेजर पांडे को शलाका,नूर को शिखर सम्मान

khaskhabar.com: सोमवार, 06 मार्च 2017 8:18 PM (IST)
मैनेजर पांडे को शलाका,नूर को शिखर सम्मान
नयी दिल्ली। हिन्दी के प्रख्यात आलोचक डॉ मैनेजर पांडे को हिन्दी अकादमी के शलाका सम्मान से नवाजा जाएगा। अकादमी के सचिव डा जीतराम भट्ट ने सोमवार को यहां अकादमी के 2016-17 के पुरस्कारों का विवरण देते हुए कहा कि डॉ पांडे को सम्मान स्वरूप पांच लाख रूपए, प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिह्न आदि प्रदान किये जाएंगे। अकादमी ने शिखर सम्मान हिन्दी की प्रसिद्ध लेखिका एवं सामाजिक कार्यकर्ता नूर जहीर को देने का फैसला किया है। स्वर्गीय सज्जाद जहीर की पुत्री नूर जहीर को सम्मान के तहत दो लाख रूपए और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

[ यहां सुहाग उजड़ने के भय से करवा चौथ का व्रत नहीं]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement