Advertisement
इंटरलॉक टाइल प्रोजेक्ट के तहत लाखों कमा रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, अन्य को दे रहीं रोजगार

स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं ने कहा कि "इस प्रोजेक्ट की सफलता ने उन्हें यह विश्वास दिलाया है कि यदि महिलाएं संगठित होकर मेहनत करें, तो वे भी एक सफल उद्यमी बन सकती हैं।"
प्रधान महेंदरो देवी ने बताया कि "इस प्रोजेक्ट से पहले महिलाएं सिर्फ छोटे स्तर पर काम कर रही थीं, लेकिन अब वे लाखों में कमाई कर रही हैं।"
उन्होंने अन्य महिलाओं को भी यह संदेश दिया कि वे भी अपने कार्यों को हाईटेक बनाएं और उसे बड़े स्तर पर लेकर जाएं, ताकि उनकी आय बढ़े और वे आत्मनिर्भर बन सकें।
समूह के बारे में महिलाओं ने बताया, "इस ग्रुप की शुरुआत 2016 में हुई थी। उस समय महिलाएं गाय का दूध बेचने, खेतों में काम करने और अन्य छोटे-मोटे कार्यों के जरिए अपनी आय अर्जित करती थीं। साथ ही, वे विभिन्न प्रोजेक्ट्स पर भी काम कर रही थीं। हालांकि, तीन साल पहले उन्होंने एक नए कार्य की शुरुआत की, जो अब पूरा हो चुका है और इससे उन्हें रोजगार भी मिलने लगा है।"
उन्होंने बताया, "इस कार्य के लिए कुछ मशीनें हरियाणा और अन्य राज्यों से मंगवाई गई थीं, जबकि कुछ मशीनें पांवटा साहिब में भी उपलब्ध हो गई थीं। अब तक उन्हें 10 से 15 लाख रुपए के ऑर्डर मिल चुके हैं, और कुछ की भुगतान प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
शिमला
Advertisement
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


