Himachal Dharamshala, accident in Pong lake due to strong winds, fishermen missing-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:49 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

तेज हवाओं के कारण पौंग झील में नाव पलटी, हादसे में मछुआरा लापता

khaskhabar.com: बुधवार, 13 दिसम्बर 2017 3:20 PM (IST)
तेज हवाओं के कारण पौंग झील में नाव पलटी,  हादसे में मछुआरा लापता
धर्मशाला। महाराणा प्रताप सागर पौंग झील में नाव पलटने से हादसा हो गया। हादसे में एक मछुआरा डूब गया। उसका सुराग नहीं लगा है। सर्च अभियान चलाया जा रहा है। फतेहपुर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत पड़ने वाले पौंग झील में धमेटा के गांव मणी का रहने वाला देवराज (60) पौंग झील में मछली पकड़ने गया था कि तेज हवाओं के कारण झील में उठी तेज लहरों के चलते उसकी नाव पलट गई और वह डूब गया। मछुआरों ने देवराज के डूबने की सूचना तत्काल फतेहपुर पुलिस स्टेशन को दी। सूचना मिलने के उपरांत फतेहपुर थाना के एसएचओ रमेश सिंह के नेतृत्व में घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम स्थानीय मछुआरों ने देवराज को ढूंढने के प्रयास शुरू कर दिए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन छेड़ा हुआ है लेकिन खबर लिखे जाने तक झील में उठ रही तेज लहरों के कारण डूबी हुई नाव देवराज का कोई पता नहीं चल पाया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement