जयपुर। विरासतके प्रति जागरूकता लाने एवं इसके संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इनटेक के हेरिटेज एजुकेशन एंड कम्युनिकेशन सर्विस (एचईसीएस) की ओर से हेरिटेज एंड सिटीजनशिप प्रोग्राम-‘जागो‘ की शुरुआत की जा रही है। आगामी 6- 7 दिसम्बर को ओमनिवास होटल में ‘हेरिटेज एंड गुड सिटीजनशिप ट्रेनिंग वर्कशॉप’ के साथ इसकी शुरुआत होगी। इसमें प्रतिनिधियों के तौर पर इनटेक के पश्चिमी जोन (गुजरात, महाराष्ट्र राजस्थान) के 19 चैप्टर्स के 40 से अधिक संयोजक वरिष्ठ सदस्य शामिल होंगे। इनटेक, जयपुर चैप्टर के सहयोग से इनटेक, एचईसीएस द्वारा इस ट्रेनिंग वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है। इस ट्रेनिंग वर्कशॉप में प्रतिभागियों को अपने-अपने क्षेत्रों के स्कूलों, कॉलेजों समुदायों में टीचर्स, स्टूडेंट्स आम लोगों को हैरिटेज गुड सिटीजनशिप पहलुओं के बारे में बताया जाएगा।
रैंप पर सोनम कपूर ने बिखेरा जलवा