Helipad will be made from 2.80 crores in Palakwaha: Agnihotri-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पालकवाह में 2.80 करोड से बनेगाहेलिपैड: मुकेश

khaskhabar.com: शनिवार, 25 मार्च 2017 11:22 AM (IST)
पालकवाह में 2.80 करोड से बनेगाहेलिपैड: मुकेश
ऊना। उद्योग मंत्री मुकेश अग्रिहोत्री ने कहा कि हरोली हलके के पालकवाह में हेलिपैड का निर्माण किया जाएगा। इस पर करीब 2.80 करोड रुपये खर्च आएगा। इसके लिए सरकार ने धनराशि स्वीकृत कर दी है तथा जल्द ही टैंडर प्रक्रिया आरंभ कर निर्माण कार्य चालू कर दिया जाएगा। उद्योग मंत्री वीरवार देर सांय हरोली हलके के नंगलखुर्द व कर्मपुर पंचायतों में जलाश्यों के जीर्णोद्धार कार्यों का शिलान्यास करने तथा कुंगडत पंचायत में युवाओं के लिए जिम का लोकार्पण करने के अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। उद्योग मंत्री ने कहा कि 25 करोड रूपये की लागत से पालकवाह में स्किल डवलेपमेंट सेंटर का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस संस्थान के यहां शुरू हो जाने से न केवल हरोली व जिला ऊना बल्कि प्रदेश भर के युवाओं को विभिन्न कौशलों में प्रशिक्षण की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं को हुनरमंद बनाने के लिए सरकार ने कौशल विकास भत्ता योजना प्रारंभ की है। उन्होंने बताया कि हलके में अब तक 19 तालाबों का जीर्णोद्धार किया जा चुका है जबकि युवाओं को नशों से दूर रखने के लिए हलके में विभिन्न पंचायतों में 33 जिम खोले जा चुके हैं। इस अवसर पर बीडीसी हरोली के अध्यक्ष अवतार सिंह राणा, उपाध्यक्ष मलकीयत सिंह, प्रधान पालकवाह संदीप अग्रिहोत्री, प्रधान कर्मपुर जगरूप सिंह, प्रधान कुंगडत प्रवीण जोशी, प्रधान बटटकलां उर्मिला देवी, कैप्टन शक्ति चंद, डीएफओ आरके डोगरा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement