Heavy vehicles entry on Delhi-Meerut-Dehradun highway closed-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:12 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दिल्ली-मेरठ-देहरादून हाईवे पर भारी वाहनों की एंट्री बंद

khaskhabar.com: गुरुवार, 13 जुलाई 2017 11:59 AM (IST)
दिल्ली-मेरठ-देहरादून हाईवे पर भारी वाहनों की एंट्री बंद
मेरठ। कावंड यात्रा के मद्देनजर 13 जुलाई सुबह 6 बजे से दिल्ली – मेरठ - देराहदून हाईवे पर बसो समेत अन्य भारी वाहनों की एंट्री बंद कर दी गई है। डायवर्जन की यह व्यवस्था 22 जुलाई तक शाम 6 बजे तक लागू रहेगी । हाईवे बंद होने की सूरत में अब ये वाहन दिल्ली – गाजियाबाद से हापुड़ होते हुए मेरठ की तरफ आ सकेंगे। वहीं मुजफ्फरनगर और हरिद्वार जाने के लिए इन वाहनों को मेरठ के मवाना रोड से और फिर बिजनौर से हरिद्वार जाना होगा। फिलहाल शहर के अंदर छोटे वाहनों पर कोई पाबंदी नहीं लगाई गई है। शहर के अंदर और हाईवे की पूर् बंदी पर फैसला 15 जुलाई के बाद लिया जाएगा। अगर सड़क पर कांवड़ियों की भीड़ बढती है तो दूसरे वाहनों को भी बंद कर दिया जाएगा। लेकिन अगर भीड़ कम रहती है तो मेरठ से दिल्ली तक ट्रैफिक एक साइड से किया जा सकता है। इस तरह रहेगा रुट डायवर्जन दिल्ली – गाजियाबाद से मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, हरिद्वार, बिजनौर की तरफ जाने वाले वाहन गाजियाबाद से हापुड़ होते हुए साइलो चौकी से किठौर, परीक्षितगढ़, मवाना, बहसुमा, रामराज, मीरापुर, जानसठ से मुजफ्फरनगर की और जा सकेंगे। हरिद्वार व देहरादून के लिए मीरापुर से गंगा बैराज, बिजनौर, नजीबाबाद होकर जाएंगे। मेरठ आने वाले वाहन किठौर से गढ़ रोड पर तेजगढ़ी होते हुए आ सकेंगे। वाहनों की वापसी भी इस तरह होगी।
मुरादाबाद व गढ़मुक्तेश्वर की और से मुजफ्फरनगर, रुड़की, हरिद्वार, देहरादून जाने वाले वाहन किठौर से किला परीक्षिगढ़ मार्ग से मवाना, मीरापुर, बिजनौर, नजीबाबाद से होते हुए जाएंगे। मेरठ से हरिद्वार जाने के लिए मवाना रोड से निकलना होगा। वापस भी इसी रुट से आएंगे।
बरेली मुरादाबाद से शामली, बागपत, करनाल की और जाने वाले वाहन गढ़मुक्तेश्वर चौपला से हापुड़, पिलखुवा, डासना, यूपी गेट, महाराजपुर चेकपोस्ट, दिल्ली-लोनी बॉडर होकर जाएंगे। वापसी में भी यही रुट रहेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement