heavy rain in up -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आंधी व तेज बारिश से गिरा पारा

khaskhabar.com: मंगलवार, 09 मई 2017 11:19 AM (IST)
आंधी व तेज बारिश से गिरा पारा
लखनऊ| उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ एवं राज्य के अधिकांश हिस्सों में सोमवार देर रात तेज बारिश और आंधी की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक दो दिनों में और बारिश होने की सम्भावना है। उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता ने बताया कि दिन में आसमान में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे, जिससे धूप और गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। दिन में कुछ जगहों पर बारिश भी होने की सम्भावना है। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है। लखनऊ के अतिरिक्त बनारस का न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री, कानपुर का 22 डिग्री, गोरखपुर का 23.3 डिग्री, इलाहाबाद का 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement