heavy rain in Meerut-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मेरठ में झमाझम हुई बारिश, उमस भरी गर्मी से मिली राहत

khaskhabar.com: शनिवार, 19 अगस्त 2017 5:03 PM (IST)
मेरठ में झमाझम हुई बारिश, उमस भरी गर्मी से मिली राहत
ऋतु भार्गव, मेरठ। मेरठ में एक बार फिर जमकर बारिश हुई। सुबह से ही मौसम का मिज़ाज बदलवा हुआ था। ठंडी हवा के साथ साथ घने बादल छाए हुए थे। सुबह लगभग 10 बजे के आसपास शुरु हुई बारिश सभी के लिए राहत लाई। जहां तेज बरसात ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दिलाई है, वहीं दूसरी तरफ मात्र कुछ देर की बारिश ने महानगर के ज्यादातर इलाकों में जल भराव हो गया। चाहें बात मुख्य मार्गो की हो या फिर तंग गलियों की हर तरफ पानी ही पानी देखा जा सकता है। हालांकि नालों की सफाई बरसात शुरु होने से पहले की गई थी लेकिन कितनी सफाई हुई इसका असर बारिश होते ही देखा जा सकता है। कुछ ही देर में शहर की सड़कें भारी बरसात के कारण टापू में तबदील हो जाती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement