Health Fair today, get heart and health information will be provide-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:12 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

स्वास्थ्य मेला आज, मिलेगी दिल व स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी

khaskhabar.com: रविवार, 11 मार्च 2018 12:14 PM (IST)
स्वास्थ्य मेला आज, मिलेगी दिल व स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी
कोटा। रोटरी क्लब कोटा, कोटा किडनी फाउंडेशन व कोटा हार्ट इंस्टीट्यूट की ओर से 11 मार्च 2018 रविवार को विशाल स्वास्थ्य जागरूकता मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला एलन के जवाहर नगर स्थित सत्यार्थ परिसर में आयोजित किया जाएगा, जिसमें विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम एक ही छत के नीचे स्वास्थ्य संबंधी जानकारी लोगों को देंगे। एलन के जवाहर नगर स्थित सत्यार्थ परिसर में आयोजित होने वाले स्वास्थ्य मेले की तैयारियां जोरों पर है। शनिवार को रोटरी क्लब के अध्यक्ष रोटे. आदित्य कुमार जैन, सेक्रेट्री आशीष बिरला, कार्यक्रम के मुख्य कोर्डिनेटर रोटे. अखिलेश राठी, मुकेश व्यास, लक्ष्मण सिंह खींची, संजय जैन सहित टीम सदस्यों ने मैले की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे। टीम सदस्यों ने स्वास्थ्य मेले में आने वाले लोगों की मुलभुत सुविधाओं, सभा स्थल, परिसर में लगने वाले स्टॉलो, ब्लड़ कैम्प स्थल, प्रतियोगिता स्थल, आदि का निरक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया गया। रोटरी क्लब के अध्यक्ष रोटे. आदित्य कुमार जैन व सेक्रेट्री आशीष बिरला ने बताया कि मेले का उद्घाटन शहर पुलिस अधीक्षक अंशुमान भोमिया करेंगे। उन्होंने बताया कि कोटा शहर में स्वास्थ्य को लेकर अब तक का सबसे बड़ा स्वास्थ्य मेला लगने जा रहा है। जिसमें शहर के जाने माने हार्ट स्पेशलिस्ट डॉ. राकेश जिन्दल, मेडिकल कॉलेज के किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. विकास खण्डेलिया, डॉ नीता जिन्दल अपनी टीम सहित स्वास्थ्य मैले में लगने वाले जांच शिविर में अपनी सेवाएं देंगे।
कार्यक्रम को मनोरंजक बनाने के लिए स्वास्थ्य से जुडी प्रतियोगिता, सूर्य नमस्कार प्रतियोगिता, नाट्य मंचन का भी आयोजन किया जाएगा। मेले में आने वाले लोगों को नेत्रदान, देह दान व रक्तदान के प्रति जागरू किया जाएगा था कई गम्भीर बीमारियों के बचाव के लिए डमी द्वारा लाइव प्रयोग बताए जाएंगे। विजेता प्रतिभागियों को पुरूस्कृत कर सम्मानित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement