health and beauty program in Bharatpur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हेल्थ एवं ब्यूटी कार्यक्रम आयोजित

khaskhabar.com: सोमवार, 11 सितम्बर 2017 6:09 PM (IST)
हेल्थ  एवं ब्यूटी  कार्यक्रम आयोजित
भरतपुर। सोमवार को सुभाष नगर स्थित लेमन ट्री अकादमी स्कूल में महिलाओं के लिए हेल्थ एवं ब्यूटी कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें कार्यक्रम की मुख्या अतिथि भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष शिवानी दायमा रही एवं विशिष्ठ अतिथि भाजपा विस्तारक शिमला शर्मा, भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुनीता गुर्जर , महामंत्री सोनिला गौड़, जिलामंत्री चिरोंजा देवी, मीडिया प्रभारी संजू चौधरी थी। कार्यक्रम की आयोजिका शीला सिंह ने सभी अतिथियों का तिलक लगाकर एवं माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में प्राकृतिक तरीके अपनाकर एवं घरेलु उत्पादों का उपयोग करने पर जोर दिया गया। मुख्य अतिथि शिवानी दायमा ने कहा की महिलाओ को केमिकल युक्त उत्पादों से दूर रहना चाहिए तथा अधिक से अधिक घरेलु प्राकर्तिक एवं स्वदेशी वस्तुओ का उपयोग करना चाहिए। साथ ही उपस्थित महिलाओं को भाजपा की योजनाओ के बारे में विस्तार से बताया। इस मौके पर आशा , किरण , दीपिका खंडेलवाल, ओमवती ,जयश्री, रेखा, चंचल, लक्ष्मी, मंजू गौड़, निर्मला शर्मा आदि महिलाए उपस्थित रही। कार्यक्रम आयोजिका शीला सिंह ने सभी महिलाओ का आभार जताया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement