Head constable shot and committed suicide in Sikandra-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:55 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सिकंदरा में हैड कांस्टेबल ने गोली मारकर आत्महत्या की

khaskhabar.com: रविवार, 17 नवम्बर 2019 3:25 PM (IST)
सिकंदरा में हैड कांस्टेबल ने गोली मारकर आत्महत्या की
जयपुर। दौसा जिले के सिकंदरा थाने में रविवार सुबह एक हैड कांस्टेबल ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पुलिस थाने में मौजूद स्टाफ सकते में आ गया। घटना की जानकारी मिलने पर एडिशनल एसपी दौसा अनिल सिंह चौहान सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। आत्महत्या की वजह का अभी तक पता नहीं चला है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सिकंदरा थाने में तैनात हैड कांस्टेबल की शनिवार को सिकंदरा नगरपालिका चुनाव में ड्यूटी लगी थी। वह रात को चुनाव ड्यूटी से लौटा था। सुबह करीब 7 बजे थाने में जो के धमाके की आवाज सुनकर वहां मौजूद पुलिसकर्मी वहां पहुंचे तो देखा की मालखाने के फर्श पर हरि सिंह लहूलुहान हालत में पड़े थे। इस घटना की पुलिसकर्मियों ने अधिकारियों को सूचना दी और हरि सिंह को सिकंदरा सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गंभीर हालत में दौसा रैफर कर दिया गया। हरि सिंह को दौसा ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement