hate crime: shop of indian burmt in US-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

US:अरबी समझ भारतीय की दुकान जलाई

khaskhabar.com: रविवार, 12 मार्च 2017 5:20 PM (IST)
US:अरबी समझ भारतीय की दुकान जलाई
फ्लोरिडा। अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ नस्लीय हमलों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा घटनाक्रम में फ्लोरिडा में भारतीयों मूल के बिजनेसमैन को अरब का नागरिक समझकर निशाना बनाया गया। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार एक शख्स ने भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक के स्टोर में आग लगाने की कोशिश की। आरोपी ने स्टोर मालिक को गलती से मुस्लिम समझ लिया था। हमला करने के आरोपी 64 वर्षीय रिचर्ड लॉयड को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। स्थानीय पुलिस के मुताबिक, रिचर्ड ने कबूल किया है कि उसने मुस्लिम समझकर भारतीयों द्वारा संचालित स्टोर में आग लगाने की कोशिश की। वह अरब देशों के मुस्लिमों से घृणा करता है। सेंट लुईस काउंटी जेल के प्रवक्ता केन मास्कारा ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए कहा, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि रिचर्ड ने भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिकों को अरबी समझ लिया। हालांकि मामला अब स्टेट अटॉर्नी के ऑफिस में चला गया है, जहां तय होगा कि यह हेट क्राइम है या नहीं। बता दें, 2 मार्च को भारतीय मूल के व्यवसायी की उनके साउथ कैरोलीना के घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गुरूवार की रात, हर्निश पटेल ने रात 11.24 अपनी दुकान बंद की थी और इसके ठीक दस मिनट बाद लैंसैस्टर में पटेल के घर के बाहर उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। पटेल की यह हत्या, ट्रंप के उस बयान के दो दिन बाद हुई है जिसमें उन्होंने कनसास बार में भारतीय इंजीनियर श्रीनिवास की हत्या को घृणित कृत्य बताया था।

[ अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement