khaskhabar.com: रविवार, 12 मार्च 2017 5:21 PM (IST)
इससे पहले पिछले महीने अमेरिका के कनसास में भारतीय इंजीनियर श्रीनिवास
कुचिभोटला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्यारे ने गोली मारने के
दौरान चिल्लाकर कहा था मेरे देश से निकल जाओ। इस हमले की कडी निंदा की गई
थी और इसे घृणा अपराध की श्रेणी में रखा गया था। अमेरिका में विरोधी
पार्टियों ने ट्रंप प्रशासन पर रंगभेद को उकसाने का आरोप भी लगाया।
श्रीनिवास के साथ साथ उनके दोस्त आलोक मदसानी पर भी गोली चलाई गई थी लेकिन
वह बाल बाल बच गए थे। इन दोनों को बचाने के लिए एक अमेरिकी ईयान ग्रिलोट
सामने आए थे लेकिन उन्हें भी गोली का शिकार होना पडा।
ताना मारने पर बसाया था यह शहर