Haryanvi folk singer Mamta Sharma body found with throat slit in Rohtak-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हरियाणा में बदमाशों के हौसले बुलंद! मशहूर गायिका ममता की गला रेतकर हत्या

khaskhabar.com: शुक्रवार, 19 जनवरी 2018 08:48 AM (IST)
हरियाणा में बदमाशों के हौसले बुलंद! मशहूर गायिका ममता की गला रेतकर हत्या
रोहतक। हरियाणा में बदमाशों के हौसले बुलंद है। यहां लगातार आपराधिक ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। पिछले तीन दिनों से लगातार रेप और हत्या की खबरों के बीच हरियाणा में एक और मशहूर गायिका की हत्या का मामला सामने आया है। गायिका ममता का शव एक खेत से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक ममता की गला रेत कर हत्या की गई है। मामला रोहतक जिले के गांव बनियानी का है। पुलिस के मुताबिक ममता के किसी दुश्मन ने ही उनकी हत्या कर दी है। ममता कलानौर के एक कार्यक्रम में जाने के लिए निकली थीं। ममता 14 जनवरी से ही लापता थी। ममता ने कुछ ही समय में गायकी की दुनिया में अच्छा-खासा नाम कमा लिया था। उनकी बढ़ती शोहरत की वजह से काफी लोग उनके दुश्मन भी हो गए थे। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement