Advertisement
हरियाणा ओलम्पिक गेम्स के लिए उत्कृष्ट बैडमिंटन खिलाडी़ राहुल वर्मा का पहली बार हुआ चयन

हरियाणा पावर स्पोर्टस ग्रुप हिसार के महासचिव एवं अन्तर्राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाडी़ कोच सुरेन्द्र कुमार जाखड़ व कोच वीरेन्द्र जाखड़ ने बताया कि हरियाणा ओलम्पिक गेम्स में पहली बार हरियाणा पावर स्पोर्टस ग्रुप के सभी चारों बिजली निगमों के विभिन्न खेलों के चयनित खिलाडी़ अपना दमखम दिखाएंगें। हरियाणा ओलम्पिक एसोसिएशन के अध्यक्ष कैप्टन जसविन्द्र मीनू बैनीवाल ने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायबसिंह सैनी 2 नवम्बर से हरियाणा ओलम्पिक खेलों की गुरूग्राम से शुरूआत करेंगें। हरियाणा पावर स्पोर्ट्स ग्रुप हिसार के ज्वाइंट सैक्रेटरी एवं डीएचबीवीएनएल हिसार के खेल अधिकारी रविन्द्र पानू व डायरेक्टर फाईनेंस रतन कुमार वर्मा ने बताया कि हरियाणा के सभी चारों बिजली निगमों के कर्मचारियों को पहली बार हरियाणा ओलम्पिक खेलों में खेलने का मौका मिलेगा।
विभिन्न खेलों के खिलाडि़यों का विद्युत नगर हिसार स्थित अलग- अलग खेल ग्राउंड में हरियाणा पावर स्पोर्टस ग्रुप के अध्यक्ष एवं डीएचबीवीएन एल हिसार के एम डी अशोक कुमार गर्ग के मार्गदर्शन में खेल विशेषज्ञों की निगरानी में चयन किया गया। उन्होंने बताया कि हरियाणा पावर स्पोर्टस ग्रुप की तरफ से पुरूष एवं महिला वर्ग में एथलैक्टिस, कबड्डी, कुश्ती, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, फुटबाल, हाकी, पावर लिफ्टिंग, बास्केटबाल, वालीबाल स्मेशिंग मुकाबलों में चयनित खिलाडी़ पहली बार हरियाणा ओलम्पिक गेम्स में अपना दमखम दिखाएंगें।
उधर, उत्कृष्ट बैडमिंटन खिलाडी़ राहुल वर्मा के हरियाणा ओलम्पिक खेलों के लिए चयन पर दादा ज्ञानीराम वर्मा व दादी सुकमा देवी,अन्य परिजनों एवं रिश्तेदारों, रिटायर्ड प्रिंसीपल सुरेन्द्र उर्फ सुरेश ढाण्डा,रिटायर्ड डिप्टी डीईओ राजबीर श्योराण,समाज सेवी ओमपालसिंह व ओमप्रकाश ढाण्डा मिर्चपुर,रिटायर्ड डीएसपी जोगेन्द्र श्योराण व कृष्ण सोनी, पुलिस विभाग से रिटायर्ड राजेन्द्र कौशल कोथ, अन्तर्राष्ट्रीय बास्केटबाल रजत पदक विजेता नरेश संधू कुमार एवं कुलदीप सिंह श्योराण, विश्व पावर लिफ्टिंग गोल्ड मैडलिस्ट प्रदीप कापडो़, अन्तर्राष्ट्रीय एथलैटिक्स गोल्ड मैडल विजेता दिव्यांग कुसुम पांचाल एवं कोच संजय पांचाल, हरियाणा आईसीई स्केटिंग एसोसिएशन के प्रधान बिजेन्द्र लौहान समेत अन्य खिलाडियों एवं खेल प्रेमियों, रामराये सुनार धर्मशाला समिति के प्रधान पुरूषोतम सोनी बडा़ला एवं कोषाध्यक्ष सतीश रामराये,सह-सचिव राजेन्द्र सोनी समेत समस्त कार्यकारिणी, डीआरडीए जींद के पीओ डा राकेश संधू , बीसी समाज नारनौंद उपमण्डल के प्रधान सुरेन्द्र वर्मा,मीडिया प्रभारी रविन्द्र रोहिल्ला एवं प्रेस सचिव अशोक कुमार समेत समस्त कार्मकारिणी,राखी बारहा कल्याण मंच,हरियाणा पैंशनर्ज वैलफेयर एसोसिएशन जींद,बासखुर्द के पंच रमेश कुमार सोनी सहित पंचायती राज संस्थाओं व स्थानीय निकायों समेत विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों ने भी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जींद
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


