Advertisement
हरियाणा के मंत्री विज का सवाल - मुसलमानों को किसी भी प्रकार की छूट की क्या जरूरत है?

विज ने कहा कि देश को दोबारा बांटने का इन्होंने (कांग्रेस) बहुत ही गलत प्रयास किया है। वही, विधानसभा चुनावों को 5.5 महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है। लेकिन, अभी तक कांग्रेस ने अपना संगठन नहीं बनाया और न ही नेता प्रतिपक्ष चुना है, के सवाल के जवाब में कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने तंज कसते हुए कहाकि कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व कार्य करने में बिल्कुल अक्षम साबित हो रहा है, उनके दिमाग का कनस्तर खाली हो चुका है इसलिए 5.5 महीने में नेता प्रतिपक्ष का फैसला नहीं कर पाए। उन्होंने कहा कि इनको (कांग्रेस) तो लोगों ने बनाना नहीं था, अगर किसी प्रकार से मेजॉरिटी आ जाती तो इन्होंने तो 5.5 महीने तक मुख्यमंत्री का भी फैसला नहीं करना था, तो सरकार चल न पाती।
उन्होंने कहा कि ये लोग (कांग्रेस) पहले से ही इनकी कार्यकुफलता से वाकिफ थे इसलिए लोगों ने उन्हें नहीं चुना। विज ने कटाक्ष करते हुए कहा कि लोग जानते हैं कि पहले जब यह (कांग्रेस) सत्ता में थे तब भी अपना फर्ज नहीं निभा पाए और आज जब विपक्ष में है तब भी अपना फर्ज नहीं निभा पा रहे।
उधर, इन दिनों पंजाब में आम आदमी पार्टी भी अपना कद मजबूत करने में लगी हुई है, के सवाल के जवाब में पलटवार करते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि पंजाब में अब चाहे आम आदमी पार्टी की सरकार कुछ भी कर ले और अब केजरीवाल जी पंजाब में जाकर बैठ गए हैं उनका तो पहरी ऐसा है "जहां-जहां पांव पड़े संतन के वहां वहां बंटाधार है"। विज ने कहा कि पहले दिल्ली का बंटाधार कर दिया और अब पंजाब में भी यही हाल करेंगे। - खासखबर नेटवर्क
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


